the jharokha news

Punjab Eletion 2022, बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा का साथ जरूरी

Punjab Eletion 2022 पटियाला : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब को विकास के रास्ते पर लाने के भाजपा का साथ जरूरी है। यह उन्होंने ने पटियाला विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद कही।
कांग्रेस से अलग हो कर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा के साथ गठबंधन बेहद जरूरी था।

उन्होंने कहाकि केंद्र में भाजपा सरकार के अभी दो साल का कार्यकाल बचा है। और आगे भी केंद्र में पांच साल के लिए भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी । और इस तरह इन सात सालों में पंजाब को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा के साथ पंजाब लोक कांग्रेस का गठबंधन कर डबल इंजन की सरकार के साथ पंजाब को विकास के रास्ते लाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की मदद के बिना पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, उन्होंने कहा कि पहले ही पंजाब की वित्तिय स्थिति ठीक नहीं है।

Punjab के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो जगहों से चुनाव लड़े जाने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भी दो सीटों पटियाला शहरी और लंबी से चुनाव लड़े थे, जिसमें वह लंबी से चुनाव हार गए थे । उन्होंने कहा उन्हें पार्टी ने प्रकाश सिंह बादल को दबाने के लिए चुनाव लड़ाया गया था। अब चरणजीत सिंह चन्नी को दो जगहों से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं यह तो चन्नी ही बता सकते हैं।







Read Previous

UP News: क्रिकेट के विवाद में हुई फायरिंग में चार बच्चे हुए घायल

Read Next

Bagpat news, मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो सगी बहनों सहित तीन की माैत