the jharokha news

बाराचवर चतुर्थ का होगा चौमुखी विकास, जिलापंचायत प्रत्याशी अंजू सिंह

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) उत्तरप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले है। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण भी जारी कर दिया है।आरक्षण जारी होते ही सभी प्रत्याशी चाहे ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी हो चाहें प्रधान पद का प्रत्याशी या जिला पंचायत का प्रत्याशी सभी चुनाव प्रचार में जुट गये है।

वहीं इस चुनाव में महिलाएं भी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में एक मजे हुए राजनितिज्ञ की तरह मैदान में डटी हुई है।इन्हीं सबके बीच झरोखा न्यूज की टीम अपने कुछ सवालों के साथ गाजीपुर जनपद के बाराचवर चतुर्थ से महिला जिलापंचायत प्रत्याशी अंजू सिंह के साथ कुछ मुद्दों पर बात की जीसका श्री मती अंजू सिंह पत्नी अजय सिंह ने खुल कर जबाब दिया।

 

परिवारीक जिम्मेदारी के बाद भी,चुनाव प्रचार का संभाला कमान

झरोखा न्यूज की टीम से बात करते हुए श्री मती अंजू सिंह बताती हैं,की घर की इतनी जिम्मेदारी होने के बाद भी मै चुनाव प्रचार का कमान खुद संभाली हूं।क्यो की मेरे परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त है। खास तौर पर मेरी सास ससुर का इसमें बड़ा सहयोग मिला है।उन्हीं लोगों के आशिर्वाद के वजह से मै घर के जिम्मेदारियों के साथ साथ चुनाव प्रचार के लिए समय निकाल लेती हूं। अगर मेरे सास ससुर के साथ साथ सम्मानित क्षेत्रीय जनता का सहयोग मिला तो मै जरूर कामयाब हो जाऊगी।

क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य

एक सवाल का जबाब देते हुए बाराचवर चतुर्थ से भाजपा प्रत्याशी श्री मती अंजू सिंह कहती है,की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ध्यान में रख कर मै चुनाव मैदान में हूं।उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जीतनी भी योजनाएं है।अगर सभी जमीनी स्तर पर कार्य कराया जाय तो क्षेत्र का अवश्य विकास होगा।

इसी को ध्यान में रखते हुए मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा की क्षेत्र का विकास तभी होगा जब योजनाओं को अमल में लाया जायेगा।एक सवाल का जबाब देते हुए अंजू सिंह कहती है।की मैं सन्2015 के चुनाव में गौर तीयरा क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ चुकी हूं।

Related News Video

 

जीते हुए उम्मीदवारों ने क्षेत्र में नहीं किया विकास का कार्य

झरोखा की टीम से बात करते हुए बाराचवर चतुर्थ की उम्मीदवार अंजू सिंह कहती है।की अब तक जीतने भी जिलापंचायत उम्मीदवार चुनाव जीते है।कोई भी क्षेत्र में विकास का कार्य नही किया है। सभी लोग अपना अपना झोली भरा है।और जनता को ठगने का काम किया है।लेकिन अब जनता जाग चुकी है।मै आप के चैनल के माध्यम से क्षेत्र के सम्मानित जनता को बताना चाहुंगी और यकीन भी दिलाती हूं।की मै क्षेत्र में चौमुखी विकास का कार्य करुंगी

 

महिला हित की योजनाओं को लाऊंगी अमल मे

जिलापंचायत प्रत्याशी अंजू सिंह ने कहा की अगर मुझे पार्टी टीकट देती है।और मै चुनाव जीतती हूं तो महिला हित के लिये जीतने भी लाभकारी योजनाएं आयेंगी।उसे मैं क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं के बीच लाऊंगी।ताकि क्षेत्र की हर एक महिला आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने कहा की सरकार के तरफ से नारी सशक्तिकरण के लिए कई प्रकार की योजनाएं ला रही है।

लेकिन ये योजनाएं महिलाओं के बीच आने से पहले ही कागज पर पुर्ण हो जाता है।लेकिन मै चुनाव जीतने के बाद महिला हित की सारी योजनाएं उनके बीच लाऊंगी। एक सवाल का जबाब देते हुए अंजू सिंह ने कहा की अगर मुझे पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलता है।तो जो पार्टी मुझे दाईत्व देगी उसे मै निभाऊंगी।और पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में जो होगा उसका समर्थन करुंगी।

यह भी पढ़े 

https://thejharokha.com/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82/







Read Previous

भगवान शिव गवना करा कर पहुंचे काशी भक्तों ने खेली जमकर होली

Read Next

कासिमाबाद में लगाया, पशु चिकित्सा कैंप गर्भाधान की दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *