the jharokha news

ब्लाक प्रमुख पद पर ब्रजेंद्र सिंह ने ठोंकी दावेदारी, किया चुनाव प्रचार , जनता का मिला साथ

रजनीश कुमार मिश्र,  बाराचवर (गाजीपुर) :
बाराचवर ब्लाक प्रमुख की सीट सामान्य होते ही प्रमुख पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर आए हैं। चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख पद प्रमुख पत्याशी ब्रजेंद्र सिंह ने विकासखंड बाराचवर के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार किया।
इस दौरान लोगों से जन संपर्क अभियान के तहत ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि उनका मुख्य मकसद क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा विकास के मामले बाराचवर विकासखंड आज भी अन्य ब्लाकों के मुकाबले पिछड़ा हुआ है। विकासखंड का चहुंमुखी विकास ही उद्देश्य है।

इन गांवों में किया चुनाव प्रचार

ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र बाराचवर , मुहम्मदपुर, मांटा, टोडरपुर , शक्कापुर, ढोटारी, सति स्थान बनवा, अमहट, बांकी, असावर , दुबिहां, गड़ार, गोसलपुर, ताजपुर, पतार, भरौली , लठ्ठूडीह, करीमुद्दीनपुर, नागेश्वर नाथ धाम ऊंचाडीह सहित दर्जन भर गांवों में जाकर लोगों से संपर्क साधा और अपना लक्ष्य लोगों से साझां किया।

उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास ही उनका प्रथम उद्देश हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों के लोगों से वादा किया कि अगर वह ब्लाक प्रमुख चुने जाते हैं तो विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों को साथ लेकर हर गांव विकास की बयार ला देंगें। ब्रजेंद सिंह ने कहा कि उनका प्रत्येक ग्रामपंचायत से वादा है कि वह सरकार की सभी योजनाओं को गांवों अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनके सभी कार्य पादर्शी होंगे।

  Baghpat: शॉर्ट सर्किट से विस्टेज रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में आग, कर्मचारियों ने दौड़कर बचाई जान

धर्मस्थलों में जाकर लिया आशिर्वाद

ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न गांवों के प्रमुख धर्मस्थलों पर जा कर पूजा अर्चना की। इसके साथ उन्होंने कई गांवों में जनसभाएं भी की। उन्होंने शिव मंदिर ऊंचाडीह, ब्रह्माब्रह्म स्थान, कष्ट हरणी मां करीमुद्दीपुर आिद मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।

जानें ब्रजेंद्र सिंह के बारे में

बाराचवर ब्लाक के संस्थापक और विकासखंड बाराचवर के प्रथम ब्लाक प्रमुख राजनारायण सिंह को कौन नहीं जानता है। राजनारायण सिंह को बाराचवर और बारचवर क्षेत्र के विकास के लिए विकास पुरुष के तौर पर जाना जाता है। विकासखंड बाराचवर से ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह उन्हीं भतीजे हैं। ब्रजेंद्र सिंह का लक्ष्य भी उन्हीं की तरह क्षेत्र का विकास करना और करवाना है।

  Ghazipur News: आठ सौ ग्रांम गाजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चुनाव प्रचार के दौरान ये रहे मौजूद

ब्लाक प्रमुख पद के कर्मठ प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा की दलगत राजनीति से उपर उठ कर शिवजी सिंह, श्याम राज तिवारी, कृष्णानंद राय, रामकरण बिंद , नथुनी सिंह, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, पप्पू महंत बाराचवर मंडल अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह ओमप्रकाश कुशवाहा, शिव शंकर गुप्ता, भावी जिला पंचायत सदस्य अंजू सिंह पत्नी अजय सिंह, रेनू यादव पत्नी श्रीकांत यादव, टुनटुन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनील यादव, विजय यादव, हिमांशु राय, बासुदेव पांडे, अभिषेक सिंह मिंटू , बिरेंद्र राय, देवेन्द्र सिंह देवा, नथुनी सिंह , रमेश सिंह, विजय नारायन शर्मा सहित सभी राजनीतक दलों, धार्मिंक और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल रहे।








Read Previous

भावी ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी ने किया क्षेत्रीय दौरा

Read Next

आलू ने बढ़ाई किसानों की चिंता, वजह जानेंगे तौ रह जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published.