the jharokha news

भाजपा विधायक की कोरोना से मौत, सदमें पार्टी


अल्मोड़ा (उत्तराखंड ) । भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का भी हार्ट अटैक से निधन हुआ था। बताया जा रहा है की तब से सुरेंद्र सिंह जीना भी बीमार थे और आज उनका निधन हो गया है।

इस खबर के मिलने के बाद ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी अनुसार सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हुआ। बता दें कि विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौर हो कि सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।

  एक अरब रुपये का जुगाड़ कैसे करेंगे मियां इमरान

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस में भर्ती

कुछ दिन पहले जीना की भी पत्नी का भी हार्टअटैक से हो गया था निधन

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।








Read Previous

कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित समारोह आयोजित किया गया नगर परिषद ब्यौहारी

Read Next

बलिया में लगेगा विश्व प्रसिद्ध ददरी का मेला, दीपावली बाद होगा भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published.