Home पंजाब मूर्ती तोड़ने का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं पर केस

मूर्ती तोड़ने का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं पर केस

by Jharokha
0 comments

अख्तर अली, लुधियाना
शहर के वार्ड 21 में मूर्ती तोड़ जाने का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उल्‍लेखनीय है कि करीब तीन दिन पहले वार्ड नं 21 खोखा मार्किट विश्वकर्मा कॉलोनी ग्‍लाडा की ओर से हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड दिया था।
बताया जा रहा है कि ग्‍लाडा की इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र शमा, तिर्थ नाथ और हिन्दू नेता विशाल ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव अंकुर वर्मा ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्‍दों मे निंदा की। उन्‍होंने कहा कि वह पार्टी के पदाधिकारियों व वर्करों को आश्वासन दिलाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एक जुट है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के सचिव अँकुर वर्मा के अलावा वार्ड 21 के खोखा मार्किट विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी दारा सिंह, रोशन राव, डी. एम. शर्मा, छोटे लाल, कमलदीप, श्याम लाल, राजू शर्मा, रामकेश, मंगल दास, सुबोध, किरण देवी आदि मौजूद रहे

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles