झूनझूनू : राजस्थान के झूनझूनू में एक दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां सूदखोरों से परेशान एक 22 के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर लिया। यह घटना झूनझूनू जिले के रामलालपुरा गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना गुढ़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
मृतक विकास के जेब से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक वह सूदखोरों से परेशान था। सुसाइड नोट के अनुसार उसने 31 लाख रुपए कर्ज लिया था, जिसके एवज में वह अब तक 62 लाख रुपए दे चुका था। इसके बावजूद सूदखोर उसे ब्याज के नाम पर परेशान कर रहे थे। अपने तीन पेज के सुसाइड नोट में विकास ने उसे प्रताडि़त करने वाले सूदखोरों के नाम भी लिखे हैं। जिसके आधार पर संबंधित थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
गुढ़ा पुलिस के मुताबिक विकास अपनी बुआ के पास कई वर्षों से रह रहा था। उसकी झुंझुनू में दुकान है। वहां किसी के साथ लाखों रुपयों के लेन देन का मामला चल रहा था।