Home उत्तर प्रदेश रिश्तों का खून सफेद, बेटे ने कर दी पिता की कर दी हत्या

रिश्तों का खून सफेद, बेटे ने कर दी पिता की कर दी हत्या

by Jharokha
0 comment

लखीमपुर-खीरीः थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भूमि विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना मोहल्ला गांधी नगर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पचासी बरसी महादेव के रूप में हुई है।

मामले पर जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी संकटा देवी संतोष राय ने बताया कि चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गांधी नगर निवासी महादेव (85) के दो बेटे हैं। पप्पू और शिवबालक हैं। महादेव अपने छोटे बेटे पप्पू के साथ गांधीनगर में ही रहता था। महादेव के नाम 60 बीघा जमीन थी। जिस का बंटवारा 20-20 बीघा के रूप में हुआ था परंतु इस बात से शिवबालक नाराज था। इसी नाराजगी के चलते मंगलवार सुबह करीब 6 बजे व इस विवाद में समझौते के लिए अपने बेटे दिवाकर, सुधाकर, सुभाष व अमन वर्मा निवासी भानपुर कोतवाली सदर के साथ अपने पिता के घर आया था। जहां पर बाद में वाद-विवाद बढ़ गया और सभी ने मिलकर महादेव पर बांके से हमला कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। वहीं घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment