Home उत्तर प्रदेश यूपी में एक और बिकरू कांड, इस बार कानपुर नहीं कन्नौज में; पुलिस ने गांव घेरा

यूपी में एक और बिकरू कांड, इस बार कानपुर नहीं कन्नौज में; पुलिस ने गांव घेरा

by Jharokha
1 comment
Another Bikaru incident in UP, this time not in Kanpur but in Kannauj; Police surrounded the village

Kannauj News : यूपी में एक और बीकरू कांड जैसी घटना दोहराने का प्रयास किया गया है। लेकिन इस बार कानपुर नहीं कन्नौज में यह प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी के कन्नौज जिले के थाना बिशनगढ़ के धरनी धीरपुर नगरिया में हुई है।

बताया जा रहा है कि धरनी धीरपुर नगरिया गांव में हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार यादव का घर कुर्क करने पहुंची पुलिस की टीम पर धुंआधार फायरिंग कर दी गई। अकश्मात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान गोली लगने से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद कन्‍नौज पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दी है।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी के इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है देर शाम पुलिस दो आरोपियों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्नालाल यादव पूर्व प्रधान श्यामा देवी का का पति है। मुन्नालाल यादव के खिलाफ कोर्ट कुर्की का वारंट जारी किया हुआ था। सोमवार शाम को बिशनगढ़ पुलिस ने पूरे लावलश्कर के साथ थाना अध्‍यक्ष पारुल चौधरी और छिबरामऊ कोतवाली पुलिस गांव में पहुची थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम गांव में पहुंची मुन्नालाल यादव के घर से पुलिस टीम पर फायरिंग होने लगी। इस घटना में एक पुलिस कर्मी को गोली लग गई। उसका नाम सिपाही सचिन राठी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद धरनी धीरपुर नगरिया गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया जो हिस्ट्रीसिटर अशोक यादव के घर को चारो तरफ से घेर लिया है। बता जा रहा है अशोक के घर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। खबर लिखे जाने तक मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह, सीओ सदर डा: प्रियंका बाजपेई सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अभी इस खबर में अपेट होना बाकी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

1 comment

सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के बिगड़े बोल, कहा- हम बाबरी मस्जिद के लिए दुआ करेंगे – The Jharokha News December 26, 2023 - 5:09 pm

[…] श्री राम मंदिर के प्राण पतिष्ठा समारोह की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वहीं राम मंदिर पर सियासत करने वालों की तादात भी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा कि मंदिर जाने जरूरत नहीं हैं तो वहीं आज समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्र रहमान का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम बाबरी मस्जिद के लिए दुआ करेंगे। […]

Comments are closed.

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles