the jharokha news

Ballia News : बलिया के दुबहड़ में भतीजे ने चाचा का गला रेता

Ballia News : In Ballia's dilemma, nephew slits uncle's throat

प्रतिकात्मक फोटो

बलिया Ballia । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रविवार की देर शाम रिश्तों को तारतार करने वाली खबर आई। यहां एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना बलिया Ballia के थाना दुबहड़ क्षेत्र की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है चाकू से बुरी तरह से गुदा हुआ चाचा घर में कुछ देर तक छटपटाता रहा और इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबहड़ निवासी 50 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर आरोपी भतीजा प्रीतम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  रेवतीपुर में लगा स्वास्थ्य मेला,565 लोगों को मिला लाभ

मामले के अनुसार किसी बात को लेकर चाचा अशोक सिंह और उनके भतीजे प्रीतम के बीच कहा सुनी हो गई। बात बढ़ने पर प्रीतम ने घर के आंगन में ही अशोक सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दी। इसके बाद आंगने गिरे अशोक सिंह छटपटाते रहे, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया और कुछ देर बाद अशोक की मौत हो गई।
सूचना पा कर मौके पर पहुंचे थाना दुबहड़ के एसओ अतुल कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।








Read Previous

UP News: नौकरी का झांसा दे पोस्टमास्टर ने BA की छात्रा से किया सामुहिक दुष्कर्म

Read Next

Ballia News : रसड़ा में इनोवा की टक्कर से ठेला लेकर जा रहे अधेड़ की मौत, चालक फरार