
Bheru singh rathore: जोधपुर । बार्डर फिल्म के भैरो सिंह राठौड़ का सोमवार को निधन हो गया। भैरो सिंह 81 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए जंग के असली हीरो भैरो सिंह शेखावत की जांबाजी को फिल्म बार्डर में दिखा गया था। भारत माता के रीयल हीरो का रील लाइफ में फिल्म बार्डर में सुनील शेट्टी ने किरदार निभाया था जो आज भी लोगों को याद है।
भैरो सिंह बीएसएफ के जवान थे जो 1971 में भारत-पाक जंग के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला चौकी पर तैनात थे। भैरो सिंह 1987 में बीएसएफ से रिटार्यड हुए थे। इनकी बादूरी को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1972 में सम्मानित किया था। 1971 के भारत-पाकिस्तान जंग में भैरो सिंह ने अपनी एलएमजी गन से अकेले पाकिस्तान के 25 सैनिकों को ढेर कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने दुश्मन के कई टैंक और वख्तरबंद बाहन ध्वत कर दिए थे।
भैरो सिंह मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ1 तहसील के गोलंकियातला गांव के रहने वाले थे। भैरो सिंह के निधन की सूचना मिलने पर बीएसएफ डीआईजी संजय यादव ने उनके नश्वर शरीर के अंतिम दर्शन किए। बताया जा रहा है कि भैरो सिंह के पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मंडोर स्थित बीएसएफ के हेड क्वार्टर ले जाया गया है। यहां से मंगलवार सुबह उनके गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा। उल्लेखनीय है कि 1972 में सेना मेडल से सम्मानित भैरो सिंह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर में जैसलमेर में मुलाकात की थी।
बीएसएफ (BSF) के जवानों के लिए प्रेरणा स्रोत है भैरो सिंह की बहादुरी की गाथा
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ (BSF) में तैनात भैरो सिंह को थार रेगिस्तान में पाकिस्तान से लगते सीमा चौकी लोंगेवाला चौकी पर तैनात किया गया था। उस समय भैरो सिंह बीएसएफ (BSF) की एक छोटी टुकड़ी की कमान संभाल रहे थे। सन 1971 में जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तब भैरो सिंह राठौड़ ने सेना का गाइड के तौर नेतृत्व किया। उनके साथ सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी थी। इन टुकड़ियों ने 5 दिसंबर, 1971 को इसी जगह पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को ध्वस्त कर दिया था। भैरो सिंह को अपनी माटी और देश से असीम प्रेम था। भैरो सिंह की बहादुरी के किस्से बीएसएफ (BSF) जवानों के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत है।
सुनील शेट्टी ने निभाया था भैरो सिंह का किरदार
उल्लेखनी है कि सन 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग पर आधारित फिल्म बार्डर आई थी। इसमें अभिनेता सुनील शेट्टी ने भैरो सिंह राठौड़ के किरदार को निभाया था। जो तीस साल बाद लोगों को याद है। इस फिल्म में भैरो सिंह की बहादुरी को दिखाया गया था।