Home पंजाब ऑक्सीजन की कमी से अमृतसर में पांच मरीजों की मौत

ऑक्सीजन की कमी से अमृतसर में पांच मरीजों की मौत

by Jharokha
0 comment

अमृतसर। अब आक्सीजन की कमी पंजाब के अस्पतालों में मरीजों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। यहां ऑक्सीजन की कमी के कारण शनिवार की सुबह कोरोना पॉजिटिव पांच मरीजों की मौत हो गई। यह घटना गुरु नगरी अमृतसर Amritsar में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पस्थित नीलकंठ अस्पताल में घटी है।

बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से पांच मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने हस्पताल के बाहर जम कर हंगामा किया। हलांकि इस संबंघ में सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

इधर, नीलकंठ अस्पताल के MD सुनील देवगन ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment