
Ghazipur News : माटा में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया
गाजीपुर Ghazipur : जिले के ब्लाक बाराचावर अंतर्गत माटा में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों ने जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप मनाया।
उल्लेखनीय है कि इस्लाम धर्म के लोग पैगंर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मिलादुन्नबी के रूप में मनाते हैं। अंजुमन फिदाए मुस्तफा माटा शरीफ़ के बच्चो ने नात ख्वानी व मनकबत नारा लगाए। जुलुस सुबह नौ बजे से जामा मस्जिद से होते हुए पूरे गांव में घुमते हुए हपराहन तीन बजे शाम मदरसा शाने गौसिया गेट पर देश में अमन-चैन की दुआ मांगते हुए खत्म हुआ। इस मौके पर हाफ़िज़ जावेद अख्तर, हाफ़िज़ शाहिद, हाफ़िज़ ताजदार आलम, आशिक खां, आरिफ़ अहमद, तालिब अयान अर्सलान, दिलशाद मोहम्मद, ज़ैद अहमद रजा, युसुफ रज़ा सहित गांव के सभी बुढ़े बुजुर्ग शामिल रहे।