
Ghazipur News: रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुरः गाजीपुर जनपद के सरजू पांडेय पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी अग्निपथ व.आवश्यक वस्तुओं दुग्ध घी आदि पर आदि पर बढ़े जीएसटी के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा की वर्तमान सरकार में जिस तरह महंगाई व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कही.भारत का.हाल भी श्रीलंका जैसा ना हो जाये। बढ़ती मंहगाई से आम जन कितना परेशान है। ये वर्तमान सरकार को सोचना चाहिए । जिलाध्यक्ष ने कहा की महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। महंगाई व बेरोजगारी पर ये तानाशाह सरकार कुछ कर नहीं रही है।
सुनील राम ने कहा की जब कांग्रेसी मंहगाई व बेरोजगारी पर आवाज उठाते है, तो ये तानाशाह सरकार हमारे नेता राहुल गांधी पर झूठे केशों पर इडी से जांच करा रही है। ताकि हम लोगों की आवाज को दबाया जा सके। लेकिन हम लोग आवाज उठाते रहेंगे। सुनील राम ने कहा की सरकार देश के नौजवानों के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा की अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं के साथ बड़ा धोका किया है। अग्निपथ योजना का अंजाम सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा। उन्होंने कहा की हम कांग्रेसी देश के नौजवानों के साथ ये अन्याय नहीं होने देगें। वहीं रविकांत राय ने कहा की वर्तमान सरकार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में पुरी तरह फेल साबित हुई है। वहीं पुर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय ने कहा की सरकार युवाओं के भविष्य व देश के सैन्य सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष सफीक अहमद पीसीसी सदस्य श्री राजीव सिंह ,बटुक नारायण मिश्र, जिला महासचिव राम नगीना पांडे ,सतीश उपाध्याय,मनीष कुमार राय,अनुराग पाण्डेय,ज्ञान प्रकाश सिंह,आशुतोष गुप्ता,ओम प्रकाश पांडे ,माधव कृष्ण,दिव्यांशु पांडे, राकेश राय, संदीप विश्वकर्मा,रतन तिवारी,शबीहूल हसन ,आदिल अख्तर ,विद्याधर पांडे उषा चतुर्वेदी महबूब निशा ,सुमन चौबे देव नारायण सिंह दिनेश कुमार जफरुल्लाह अंसारी राजेंद्र यादव बृजेश कुमार विनोद सिंह अवधेश भारती नसीम अख्तर,कैलाशपति कुशवाहा,झुन्ना शर्मा,अखिलेश यादव,विजय गुप्ता ,सतीश गुप्ता , रशीद अहमद संजय गुप्ता चंद्रकांत यादव,अवधेश साहू, विपिन,जावेद आलम,राम मिलन चौहान,सोनू यादव,प्रिंस कुशवाहा, इरफान खान सुशील सिंह संजीत यादव जंगली राजभर, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,जंघई सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।