
माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संंपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई करती गाजीपुर जनपद की पुलिस
Ghazipur News : गैंगस्टर्स और माफियाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस इस समय फूल एक्शन मोड में हैं। इसकी कड़ी Ghazipur गाजीपुर जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक और इस समय बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की 4.40 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की है।
Ghazipur की थाना सदर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में मुखतार अंसारी की बेनामी संपत्तियों की कुर्की की है। बताया जा रहा है जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्ग चल रहे ईंट भट्टे की भी कुर्की की है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की 1.15 करोड़ की दो बेनामी संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई है। बताया जा रहा है कि यह बेनामी भू संपत्ति मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर सिराज देहाती में है।
मुख्तार के चचरे भाईयों की पत्नियों के नाम थी संपत्ति
बताया जा रहा है कि कुर्क की गई यह बेनामी संपत्ती माफिया मुख्तार अंसारी के दो चचेरे भाइयों मंसू और मिसबाहुद्दीन अंसारी की पत्नियों के नाम पर थी। जिस समय कुर्की की यह कार्रवाई की गई उस समय एसडीएम और क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पहुंचे। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराकर इसकी जानकारी दी गई। बेनामी संपत्तियों पर प्रशासन ने कुर्की का बोर्ड लगाया गया। इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्तार की कुल चार स्थानों पर करीब 4.40 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ती सीज की गई है।