Home उत्तर प्रदेश आजम खां की हालत में सुधार, जनरल वार्ड में शिफ्ट

आजम खां की हालत में सुधार, जनरल वार्ड में शिफ्ट

by Jharokha
0 comment

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खां की हालत अब खतरे से बाहर है। उनकी सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड मे शिफ्ट कर दिया गया है। आजम खां का उपचार करने वाले डाक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

करीब 14 महीनों से उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद आजम खां को कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें गत नौ मई को सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उल्लेखनीय है के कोरोना संक्रमित होने की वजह से आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को मेदांता में भर्ती करवाया गया था।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment