Ludhiana News: पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में छठ पूजा के दौरान बवाल हो गया। यहां पहुंची पुलिस ने छठ पूजा समारोह रोकवा दिया और डीजे बंद करवा दिया। आरोप है कि पुलिस ने डीजे बंद करवाने के साथ तार भी खिंचे और धक्कामुक्की। पंजाब पुलिस के इस व्यवहार छठ उत्सव मना रहे यूपी और बिहार के लोगों में आक्रोश है। वहीं पुलिस का कहना है कि छठ पूजा के आयोजनकर्ताओं ने प्रशासन से इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। पुलिस का कहना है कि ऐसे आयोजनों के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी जरूरी होती है, जो आयोजकों ने जरूरी नहीं समझा।
बताया जा रहा है लुधियाना में यूपी और बिहार के काफी सख्या में लोग छठ पूजा मना रहे थे। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद करवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि छठ पूजा के आयोजन कर्ताओं ने विभाग की अनुमति के बिना ही समारोह का आयोजन किया और वे तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही काफी संख्या एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान शहर के शिमलापुरी के इलाके के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
उनका कहना था कि इससे पहले भी अनेकों आयोजन लुधियाना में होते हैं, क्या सभी आयोजनकर्ता पुलिस से मंजूरी लेते हैं, पुलिस ने तो उन्हें कभी नहीं रोका। नेताओं ने थाना शिमलापुरी की पुलिस पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को खास तौर से परेशान करने का आरोप लगाया।
इधर, ACP संदीप वढेरा ने कहा कि नहर किनारे छठ पूजा के लिए हर साल प्रशासन से अनुमति लेकर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल आयोजनकर्ताओं ने कोई अनुमति नहीं ली। इस लिए पुलिस ने उन्हों रोका। किसी समुदाय विशेष को परेशान करने जैसी कोई बात नहीं है।