Home राजनीति सदर विधानसभा के हरिहरपुर गांव में सी सी रोड का राज्यमंत्री संगीता बलवंत ने किया उद्घाटन

सदर विधानसभा के हरिहरपुर गांव में सी सी रोड का राज्यमंत्री संगीता बलवंत ने किया उद्घाटन

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र ।गाजीपुर सदर विधानसभा से विधायक व सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत अपने विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव 9.70 की लागत से बना सीसी रोड का उद्घाटन कर ग्रांम वासियों को सौंप दिया।जैसे ही राज्यमंत्री संगीता बलवंत ने सीसी रोड का उद्घाटन किया वहां मौजूद लोगों के चेहरे चमक उठे।

ग्रांम वासियों ने सहकारिता मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा की ऐसे ही विधायक व मंत्री का हम लोगों को आवश्यकता है।।उद्घाटन के तत्पश्चात खुरपी के संस्थापक सिद्धार्थ राय के यहाँ खुरपी में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हो कर सहकारिता मंत्री ने बच्चों को जूता वितरण किया व कैंपस के अन्दर पुस्तक संग्रह का उद्घाटन किया गया। सहकारिता मन्त्री ने कहा कि खुरपी के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक अच्छी पहल जारी हैं ।

सदर विधानसभा के हरिहरपुर गांव में सी सी रोड का राज्यमंत्री संगीता बलवंत ने किया उद्घाटन

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment