the jharokha news

विधायक संगीता बलवंत होगी मंत्रीमंडल में शामिल, झरोखा न्यूज ने पहले ही लगा लिया था अनुमान

विधायक संगीता बलवंत होगी मंत्रीमंडल में शामिल, झरोखा न्यूज ने पहले ही लगा लिया था अनुमान

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।गाजीपुर सदर विधायक संगीता बलवंत के मंत्री बनने का अनुमान झरोखा न्यूज ने पहले ही लगा लीया था।आज हुए मंत्रीमंडल बिस्तार में गाजीपुर सदर विधायक संगीता बलवंत को शामिल किया गया है।

मंत्री बनते ही लोकप्रिय सदर विधायक व नवनिर्वाचित मंत्री संगीता बलवंत के उपर अपने विधानसभा क्षेत्र व जनपद के साथ साथ पुरे राज्य के विकास की जिम्मेदारियां उनके उपर होगी ।अब देखना है,की ये जिम्मेदारी वो कैसे निभाती है।हालांकि मंत्री संगीता बलवंत को उनके कामों के लिए ही जाना जाता है।

यह पढ़े : गाजीपुर से संगीता बलवंत हो सकती हैं योगी मंत्रिमंडल में शामिल

यह खबर 28 august 2021  की है जब झरोखा न्यूज़ ने अनुमान लगाया थे की संगीता बलवंत बी जे पी (B.J.P) में हो सकती है शामिल

जनपद की लोकप्रिय विधायक है,संगीता बलवंत

गाजीपुर सदर से विधायक अब मंत्री संगीता बलवंत गाजीपुर जनपद की लोकप्रिय विधायक है।उनके कामों से ही खुश होकर योगी मंत्रीमंडल में जगह दिया गया है।विधायक संगीता बलवंत के मंत्री बनते ही उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पुरे जनपद में लोग खुश हो एक दुसरे को मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया।सदर क्षेत्र के लोगों ने कहा की विधायक जी अब मंत्री जी को हर वर्ग के लोग चाहते है।लोगों ने कहा की कोई भी व्यक्ति इनके पास अपनी फरियाद लेकर चले जाये कोई भी खाली हाथ वापस नहीं आता।

जमानियां की मूल निवासी है, संगीता बलवंत

सदर विधानसभा से पहली बार निर्वाचित हुई विधायक संगीता बलवंत मूल रूप से जमानियां की मूल निवासी है।हालांकि अब वो गाजीपुर में रहती है।संगीता बलवंत की शादी जमानियां कस्बा निवासी होमियोपैथीक डाक्टर डाक्टर अवधेश से हुई है।बतादें की संगीता बलवंत विधायक बनने से पहले जमानियां से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भी रह चूंकि है।

हालांकि की मंत्री संगीता बलवंत छात्र राजनीति में सक्रिय रह चूंकि है।वो गाजीपुर पीजी कालेज की उपाध्यक्ष भी रही है।संगीता बलवंत के पिता जी स्व रामसूरत बिंद एक रिटायर्ड पोस्टमैन थे।इनके राजनीति शुरूआत की बात करे तो इनके राजनीतिक शुरूआत बसपा से हुई थी।इनको भाजपा में लाने का काम जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा किया।जहां 2017 के चुनाव में भाजपा से टिकट मिला व सदर से निर्वाचित चुन कर विधानसभा में पहुंची।







Read Previous

सिपाही की कारस्तानी पड़ी भारी,पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त

Read Next

अनन्त उड़ान ग्रुप संस्था का एक और सराहनीय प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *