Home पंजाब Punjab Election, पंजाब में 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी

Punjab Election, पंजाब में 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी

by Jharokha
0 comments

चंड़ीगढ़। कांग्रेस से अलग होने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी। यह फार्मूला भाजपा, कैप्टन और शिअद संयुक्त के साथ हुई बैठक में निकल कर सामने आया है।
फार्मूले के तहत पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखदेव ढींढसा की पार्टी शिअद संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Punjab में यह फामुला सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने इसकी घोषणा की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा भी मौजूद रहे। यह गठबंधन 117 में से 71 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुका है। बता दें कि पंजाब में विश्व वोटर दिवस के दिनल 25 जनवरी मंगलवार से नामांकन शुरू हो रहे हैं, ऐसे में गठजोड़ तेजी से चुनावी रणनीति फाइनल करने में जुटा है। बता दें कि भाजपा ने 35, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 22 और शिअद संयुक्त 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles