the jharokha news

लड़कियों के शर्ट की बटन किधर होती है, कभी आपने गौर किया है

लड़कियों के शर्ट की बटन किधर होती है, कभी आपने गौर किया है

फोटो : साभार सोशल साइट

लड़कियों के शर्ट की बटन किधर होती है। दाएं या बाएं। कभी आपने लड़कियों के शर्ट पर गौर किया है। नहीं ना तो आइए हम आपको बताते हैं कि लड़कियों और लड़कों के शर्ट की बटन अलग-अलग साइड में क्यों होते हैं। दरअसल लड़कों के शर्ट की बटन दाहिने तरफ होती है, जबकि लड़कियों के शर्ट की बटन बाएं तरफ होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें आखिर कौन सी बड़ी बात है। शर्ट की बटन तो बटन है। चाहे जिस तरफ लगा दो। लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वासा है नहीं। आइए हम बताते हैं लड़कियों के शर्ट के बटनों का राज।

  एक ऐसा राजा जिसने कभी किसी को मृत्‍यु दंड नहीं दिया

लड़कियों और लड़कों के शर्ट में बटन अलग-अलग होने का राज शदियों पुराना है। इसके पीछे कई तरह के तर्क दिए गए हैं। कहा जाता है कि पहले पुरुष खुद अपने कपड़े पहनते थे, जबकि लड़कियों यानि महिलाओं को दूसरे लोग कपड़े पहनाते थे और ज्यादातर लोग दाहिने हाथ से काम करते थे। आज भी दाहिने हाथ हम सभी काम करते हैं। पहले के जमाने मे लड़कियों और लड़कों के कपड़ों कई तरह के अंतर होते थे। लड़किया लड़कों के कपड़े जैसे पैंट शर्ट आदि नहीं पहनती थी। लेकिन समानता का अधिकार दिए जाने के बाद लड़कियां भी लड़कों की तरह पैंट और शर्ट, टी शर्ट आदि पहनने लगी हैं। इसलिए उनके कपड़े भी लगभग एक जैसे होने लगे। इसलिए लड़के और लड़कियों में मामूली अंतर बनाए रखने के लिए भी शर्ट के बटनों में ऐसा किया गया।

  Rajasthan News महिला की नाक चबा डाला झगड़ा छुड़ाने आया व्यक्ति

वहीं दूसरी तरफ एक मत कहता है कि राजे रजवाड़ों के जमाने में लड़के यानि पुरुष दाहिने हाथ तलवारे रखते थे, जबिक महिलाएं अपने बाएं हाथ बच्चे संभालती थी। मर्दों को अपने शर्ट के बटन खोलने या बंद करने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता है, जबकि लड़कियों को अपने शर्ट के बटन खोलने के लिए दाएं हाथ था। इसलिए उनके शर्ट में बाएं तरफ बटन होते हैं।








Read Previous

UP NEWS : स्कूल में बैठ कर शराब पी रहा था हेडमास्टर, वीडियो वायरल हुई तो BSA ने किया सस्पेंड

Read Next

गन प्वाइंट पर मुंसफ कोर्ट के स्टेनो का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस के होश उड़े