उन्नाव दुष्कर्म कांड के घायल वकील ने दम तोड़ा, crime news in up

लखलऊ । उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर -दुष्‍कर्म कांड की पीडि़ता के घायल वकील महेंद्र सिंह की मौत हो गई। ज्ञात हो कि उन्‍नाव के माखी दुष्‍कर्म पीडि़ता की कार को रायबरेली जिले के थाना गुरबख्‍श गंज में पिछले साल 28 जुलाई को एक ट्रक ने टक्‍कर मार दी थी।

इस हादसे में पीडि़ता और उसके वकील महेंद सिंह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए थे, जबकि पीडि़ता की मौसी और चाची की मौत हो गई थी। उस समय ये सभी रायबरेली जेल में बंद दुष्‍कर्म पीडि़ता के चाचा से मिलने जा रहे थे। तभी से वकील महेंद सिंह का घर पर ही इलाज चल रहा था। महेंद सिंह ने सोमवार को घर पर ही अंतिम सांस ली।crime news in up

उन्नाव के माखी में रहने वाली युवती ने 4 जून 2017 को नौकरी देने के नाम पर विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई व साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के मुख्‍य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाइ थी। इस समय पूर्व विधायक सेंगे दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। crime news in up

Related posts

UP Election 2022 : भाजपा में बगावती स्वर, मंत्री गुलाबो देवी को टिकट देने के विरोध में कार्यकर्ता चढ़ा पानी की टंकी पर

मंगल की सुबह हुआ अमंगल, ट्रक ने ले ली आधा दर्जन की जान

प्रेमिका के साथ जिम में कर रहा था कुछ ऐसा कि, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर