उप जिला अधिकारी कासिमाबाद के निर्देश पर गांव में लगी आग से बचाव के तरीके समझाने हेतु लोगों को एकत्रित कर लेखपाल ने किया कोविड-19 (COVID-19) नियमों का उल्लंघन

कासिमाबाद: स्थानीय तहसील के अंतर्गत ब्लॉक बाराचवर के ग्राम सभा दहेन्दू में बिना सूचना के पहुंचे लेखपाल पारसनाथ यादव ने जिला अधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी के निर्देशन से और ग्राम सभा में आग लगी से बचाव के तरीके समझाने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है |

जिसकी सूचना हर ग्राम सभा में लेखपाल तहसीलदार मीटिंग करा कर कम पढ़े लिखे लिखे लोगों को समझाने बुझाने का काम करेंगे तथा आग से होने वाले क्षति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना जिसके लिए दहेन्दू के लेखपाल ने प्रधान एवं प्रधान पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर फोटो खिंचवा कर प्रक्रिया पूरी कर लिए इसके बाद सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार  covid-19 कोविड-19 का पालन दरकिनार कर दिया गया लेखपाल से बातचीत के दौरान पता चला कि मास्क हम लगाएंगे तो बोल नहीं पाएंगे इस दौरान ग्राम प्रधान भी बिना मास्क के नजर आए इससे साफ पता चलता है

कि जब सरकारी लोग ही सरकार के नियम का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता कैसे कर सकती है, इस दौरान मौके पर लोगों से पूछा गया तो कैसी मिटींग थी तो कहे की लेखपाल साहब सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए आए थे इस दौरान मौके पर डा. राधेश्याम कुशवाहा दीनानाथ राम हरिशंकर सिंह घनश्याम राम सफाई कर्मी अनिल राम शिव शंकर राम देवेंद्र राम मुन्ना राम सहित 25 लोगों की संख्या में उपस्थित हुए

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक