करंडा पुलिस ने तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।गाजीपुर जिले की करंडा पुलिस ने तीन पशु तस्करों को पशुओं के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हांसिल हुई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पान्डये ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सोल्हनपुर मार्ग पर कुछ पशु तस्कर पशुओं को मारते घसीटते ले जा रहे है।

सूचना मिलते ही अपने हमराहियों के साथ उक्त स्थान पहुंच देखा की कुछ लोग पशुओं को पीटते हुए ले जा रहे है।जिन्हें प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया की तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम मुरली पासवान व उमेश उर्फ गब्बर राम ग्राम लखंचनपुर जितेन्द्र उर्फ करिया ग्राम आनापुर सरया थाना करंडा के निवासी है।उक्त अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

UP Election 2022 : भाजपा में बगावती स्वर, मंत्री गुलाबो देवी को टिकट देने के विरोध में कार्यकर्ता चढ़ा पानी की टंकी पर

मंगल की सुबह हुआ अमंगल, ट्रक ने ले ली आधा दर्जन की जान

प्रेमिका के साथ जिम में कर रहा था कुछ ऐसा कि, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर