कांग्रेस के इस दिग्‍गज नेता का कोरोना से निधन, सदमे में पार्टी

दिल्‍ली से मिल रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और संकटमोचक कहे जाने वाले वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। 71 वर्षीय अहमद पटेल कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। यह जानकारी उनके पुत्र फैसल और पुत्री मुमता ने बुधवार को ट्वीट कर के दी।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पटेल ने बुधवार को तड़की 3:30 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि अहमद पटेल को करीब एक माह पहले कोरोना हुआ था और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनके अंगों ने एक-एक करके काम करना बंद कर दिया था। अहमद पटेल सोनिया गांधी के विश्‍वासपात्रों में से एक थे और वह उनके राजनीतिक सलाहकार भी थे। पटेल वर्तमान में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। अहमद पटेल गुजरात से लगातार पांच बार राज्‍य सभा के सांसद थे। इससे पहले वह तीन बार सांसद भी रह चुके थे।

पटेल के निधन पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्‍न दलों के नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है। सोनिया गांधी ने अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि हमने अपना विश्‍वसनीय सहयोगी खो दिया। वे अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी के लिए सर्मिपत रहे। अहमद की जगह कोई और नहीं ले सकता।

Related posts

UP Election 2022 : भाजपा में बगावती स्वर, मंत्री गुलाबो देवी को टिकट देने के विरोध में कार्यकर्ता चढ़ा पानी की टंकी पर

मंगल की सुबह हुआ अमंगल, ट्रक ने ले ली आधा दर्जन की जान

प्रेमिका के साथ जिम में कर रहा था कुछ ऐसा कि, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर