कामुपूर के दबंग प्रधान की गुंडई, किसान को मारपीट कर किया लहूलुहान

kaamupoor ke dabang pradhaan kee gundee, kisaan ko maarapeet kar kiya lahooluhaan

गाजीपुर – करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर ग्राम सभा में मंगलवार के दिन दबंग ग्राम प्रधान अब्बास जावेद पुत्र जावेद , अकमल पुत्र हुसान , नौशाद पुत्र नसीर , आफताब पुत्र कमरुदीन , अनीश पुत्र मजनू इत्यादि सब लोगों ने मिलकर अपने ही ग्राम सभा के नंदलाल पुत्र स्व० रामविलास की आराजी नंबर 104 है , जो आबादी से सटा हुआ है |

जो दबंग प्रधान द्वारा पानी बहाने के फिराक में किसान को मारपीट कर घायल किया | जिस जमीन में दबंग प्रधान द्वारा पानी बहवाने की कोशिश की जा रही थी , उस जमीन में धान की फसल लगी हुई है | जिससे कि अगली फसल गेहूं की बुवाई के लिए पानी को रोका गया था |

लेकिन दबंगों का कहर गरीब किसान के ऊपर लाठी डंडा एवं फाइटर लेकर टूट पड़ा | तत्पश्चात ग्रामीणों की मदद द्वारा किसान को बचाया गया | गरीब , मजदूर किसान के सर में तथा आंख में गंभीर चोट आने के कारण काफी हताहत है | ग्रामीणों की मदद द्वारा करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष को सूचना दी गई |

जिससे कि लहलूआन किसान नंदलाल ने अपनी जान माल की गुहार के लिए दबंग प्रधान एवं उनके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का तहरीर दिया | जानकारी होने पर करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है | तत्पश्चात घायल किसान को बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल के लिए भेजा गया है तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी |

कामुपूर के दबंग प्रधान की गुंडई, किसान को मारपीट कर किया लहूलुहान

Related posts

UP Election 2022 : भाजपा में बगावती स्वर, मंत्री गुलाबो देवी को टिकट देने के विरोध में कार्यकर्ता चढ़ा पानी की टंकी पर

मंगल की सुबह हुआ अमंगल, ट्रक ने ले ली आधा दर्जन की जान

प्रेमिका के साथ जिम में कर रहा था कुछ ऐसा कि, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर