गंगेश्‍वर सिंह के निधन पर पूर्वाचल समाज के सदस्‍यों ने जताया शोक, श्रद्धांजलि दी

लुधियाना : ठाकुर विश्वनाथ सिंह पूर्व सदस्य प्रवासी भलाई बोर्ड(पंजाब सरकार) के बेटे ठाकुर गंगेश्वर सिंह की डेंगू बीमारी की वजह से मौत हो गई। ठाकुद गंगेश्‍वर सिंह के निधन पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया।

इस दौरान पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर गतात्‍मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस शोक सभा में प्रदीप दुबे, विजय वर्मा, किशन लाल शर्मा, रानी शर्मा, नरेश कुमार, सुरेश पाण्डेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार, शेरे ऐ हिन्द नेशनल पैथरज पार्टी अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा, प्रदीप दुबे, नरेश कुमार, महिला विंग के प्रधान रानी शर्मा आदि ने दो मिनट का मौन रखकर गंगेश्वर सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही प्रमात्मा से प्राथना करते हुए कहा कि भगवान ठाकुर परिवार को यह दुख सहन करने की शाक्ति प्रदान करें।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन