गोवध का आरोपी तमन्चे के साथ गिरफ्तार

भेलसर(अयोध्या) से अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

मवई पुलिस ने गोवध के आरोपी को अवैध तमन्चे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि रविवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दुल्लापुर के निकट नहर के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था मे घूम रहा है।

प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल उपनिरीक्षक अशोक कुमार व सिपाही सुनील कुमार तथा सौरभ यादव को मौके पर भेजा।पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा।पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया।जामा तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा 12 बोर तथा दो जीवित कारतूस मिले।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक मुशीर पुत्र बशीर स्थानीय थाना के ग्राम धनौली मजरे माँजनपुर का रहने वाला है। उसके विरुद्ध मवई थाना में 3/5/8 गौवध निवारण के तहत मुकदमा पहले से ही दर्ज है।मुशीर को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक