ननिहाल गई बच्ची से दुष्कर्म


लुधियाना : पंजाब की आर्थिक नगरी लुधियाना में सामुहिक दुष्‍कर्म का मामाना सामने आया है। बताया जा रहा है अपने नानी के घर गई एक 13 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने दुष्‍कर्म किया। यह घटना जिले के खन्‍ना की बतायाई जा रही है। इस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपनी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह बिहार से कुछ महीने पहले अपनी मां के पास खन्ना में आई थ्‍ वह अलग किराए के कमरे में रहने लगी। सोमवार रात 8 बजे उसकी 13 साल की छोटी लड़की अपनी नानी के घर चली गई। काफी देर तक वह घर वापिस नहीं लौटी तो उसे चिंता हुई। इस पर वह अपनी बेटी को लेने के लिए मां के घर की तरफ गई।

उसने आगे बताया कि रास्ते में उसे उसका भाई मिल गया। उसने बताया कि उसकी लड़की तो उनके घर से काफी समय पहले ही निकल गई थी। वह तो समझा कि अबतक वह अपने घर मां के पास पहुंच गई होगी।

इस पर एक आशंका से सहमी वह अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बेटी की तलाश करने लगी। उनहें घर के मोड़ पर ही बच्ची मिल गई। उसके कपड़े मिट्टी से सने थे। जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि वह नानी के घर से वापिस आ रही थी तो रास्ते में दो युवको ने उसे घेर लिया और एक खाली प्लाट में ले गए। वहां उन दोनों ने उसके साथ दुषकर्म किया

thejharokha news vidyapandit


थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में बच्‍ची की मां ने बताय कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर से कुछ महीने पहले ही खन्‍ना आई थी। यहां उसकी मां रहती है। वह अपनी मां के पास आई थी। यहां पर वह किराए के एक मकान में अकेले रह रही है। गत दिनों उसकी बेटी अपनी नानी के घर गई थी। लेकिन, काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी तो उसे फिक्र हुई। जिसकी तलाश में वह अपनी मां के घर जा रही थी कि रास्‍ते में उसका भाई मिल गया, जिसने बताया कि व‍ह तो काफी समय पहले ही जा चुकी है। महिला ने बताया कि इसके बाद वह और उसका भाई लड़की को ढूढने लगे। इस दौरान वह मिल गई। बदहवाश दिख रही लड़की ने बताया कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया है। पडि़ता के बयान पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा कर दोनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपियों को जल्‍द काबू कर लिया जएगा।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन