नौकरी की तलाश में पानीपत गए युवक का दबंगों ने हाथ काटा

 

सहारनपुर : जिले के नानौन नगर से हरियाणा के पानीपत में काम की तलाश में गए एक युवक पर हाथ काटने का मामला सामने आया है। की पहचान मानवता नगर निवासी इखलाक के रूप में हुई है। इस संबंध में इखलाक के परिजनों ने पानीपत में संबंधित थाने की पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की है । परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि थाने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह है मामला

जनपद के नानौता नगर निवासी गुलाब के भाई 1 लाख इकराम सलमानी ने बताया की करीब दो हफ्ते पहले उसका 23 वभाई काम की तलाश में हरियाणा के पानीपत गया हुआ था इस दौरान वहां इखलाक रात के समय एक पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां दो युवक तभी वहां दो युवक आए और किसी बात को लेकर उससे झगड़ने लगे।। उसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए लेकिन, कुछ समय बाद वह युवक एक महिला को साथ लेकर वापस लौटे और इखलाक को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए।

बंधक बनाकर पीटा फिर हाथ काट कर फेंक दिया रेलवे लाइन के किनारे

इखलाक के भाई इकराम ने आरोप लगाया कि, इन सभी ने मारपीट करते हुए उसके भाई को जबरदस्ती एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां पर बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए ना सिर्फ धारदार हथियारों से इखलाक का दाहिना हाथ काट दिया। बल्कि, उसे मरा हुआ समझकर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। इकराम का कहना है कि रात भर उसका भाई वहां पड़ा रहा। सुबह होने पर उसे जब होश आया तो उसने किसी तरह से फोन कर मुझे घटना की जानकारी दी, तभी उसने तुरंत अपने किसी परिचित को फोन कर अपने भाई इख़लाक़ को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटों बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ घंटों बाद वह भी वहां पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल उसने अपने भाई को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।

इकराम का कहना है कि भाई का कटा हाथ और शरीर पर हुए जख्मों को देखकर लगता है कि उसके साथ बर्बरता की गई है। आरोप है कि पानीपत के संबंधित थाने में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इखलाक के परिजनों की मांग है आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related posts

Пошаговая инструкция: как скачать 1хбет на айфон без ошибок

Пошаговая инструкция: как скачать 1хбет на айфон без ошибок

Пошаговая инструкция: как скачать 1хбет на айфон без ошибок