पत्नी और मां को जिंदा जलाया, दहल उठा सोनभद्र

सोनभद्र : जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली बात पर एक युवक ने अपनी पत्नी और मां को जिंदा जला दिया है । बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है।। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
यह घटना जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के हरिया बाजार के पास की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। जबकि, मृतका की पहचान सद्दाम की पत्नी रुखसाना और उसकी सास सफीकुननिशा के रूप में बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

मामले के अनुसार शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार के पास का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सद्दाम और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए सद्दाम ने पत्नी रुकसाना के शरीर पर केरोसिन का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। इस दौरान बीच बहु के बचाने के लिए जब सद्दाम की माँ सफीकुन निशा आई, तो आरोपी ने उन्हें भी जला दिया। दोनों की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गयी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आग की लपटों में घिरी रुखसाना और सैफुद्दीन एक पुकार सुन जिन लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। इसी बीच आरोपी सद्दाम फरार हो गया। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दे दी। इस दौरान लोगों ने दोनों महिलाओं को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन, दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी फरार

क्षेत्राधिकार पीपरी वीएस मिश्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी सद्दाम मौके से फरार है । दोनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है । जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Related posts

Mostbet Casino Mobil Uyğunluq: APK ilə oyunların effektiv idarə olunması

İstifadəçi Təcrübələri: Pin Up Bet Onlayn Kazino, Aviator və Crash Oyunları

Hodnocení online kasina: The Role of AI in Enhancing Robocat Capabilities