पत्‍नी के वियोग में पति ने लगाया फंदा

लुधियाना : पत्‍नी के वियोग में पति ने फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। यह घटना लुधियाना के रेलवे कालोनी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्‍नी गत एक सप्‍ताह से लापता थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थाना कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की माँ राजविंदर कौर के बयानों पर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।
थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान दुगरी निवासी 32 वर्षीय गोल्डी के रूप में हुई है। मृतक गोल्‍डी की मां राजविंदर कौर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे से अलग रेलवे कॉलोनी में रहती है।

उन्‍होंने बताया कि करीब एक सप्‍ताह से गोल्डी की पत्नी किरण लापता है। गोल्‍डी ने इसकी रपट थान थाना दुगरी की पुलिस में लिखाई थी। पत्‍नी के लापता होने से गोल्‍डी मानसिक तौर पर परेशान था। इसी मानसिक परेशानी में उसने देर रात घर के बाहर लगे गार्डर के साथ परना बांधकर फंदे से लटक गया। ।

 

Related posts

छठ पर्व पर रेलवे ने बिहार जाने के लिए चलाई 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, अधिक जानकारी के लिए पढें पूरी खबर

प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

30 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भगवान राम का किया स्वागत