पिंकी प्रधान, न प्रेमी की बन सकीं न पति की

जयपुर । पिछले दिनों चर्चा में रहीं बाडमेर जिले के समदड़ी पंचायत की निर्वमान प्रधान फिर चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार चर्चा पति को छोड़ प्रेमी के पास जाने की नहीं, बल्कि पिंकी प्रधान को उनके प्रेमी ने भी ठुकरा दिया है।

अब पिंकी की हालत यह है कि व न प्रेमी की हो सकीं और ना पति की।
पिंकी चौधरी के पहले पति हरचंद चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है। जबकि, प्रधान पिंकी चौधरी ने अपने आशिक अशोक चौधरी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। news

पिंकी ने यह लगाया है आरोप

पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अशोक चौधरी नामक युवक उसे बहला फुसला कर उसे जयपुर लेकर चला गया। यहां पर आरोपित ने उसके साथ चार दिनों तक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वह उसे जोधपुर लेकर आया और ससुर के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया था।

पिंकी प्रधान। फोटो सोशल साइट्स

पिंकी प्रधान ने आरोप लगाया कि अशोक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके ससुर की राजनीति खत्म करने के लिए यह सब कर रहा था। उसने पिंकी को बयान देने के लिए मजबूर किया था। पिंकी के अनुसार उसके बेटे को जान से मारने, परिवार को खत्म करने और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक दुष्‍कर्म करता रहा। education

सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं थी पिंकी

बता दें कि पिंकी 2015 भाजपा के टिकट पर प्रधान बनीं थीं। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी। पिंकी चौधरी ने कहा कि वह अपने ससुर को दवेतुल्‍य मानती हैं। पिंकी ने कहा कि वह अपने पहले पति के पास वापस लौटना चाहती है। लेकिन, अब समस्‍या यह है कि अब उसका पति हरचंद दूसरी शादी कर चुका है। ऐसे में उसका वहां जाना आसान नहीं है। हरचंद का कहना है कि अब वह दूसरी शादी कर चुका है। ऐसे में अब वह पिंकी को अपने पास नहीं रख सकता है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान