प्रसव के दौरान महिला की मौत, गुस्‍साए परिजनों ने अस्‍पताल में की तोड़-फोड़

फ़िरोज़ाबाद : प्रसव के दौरान महिला की मौत से गुस्‍साए परिजनों ने अस्‍पताल के डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगा जम कर उत्‍पात मचाया। यह घटना फिरोजाबाद के थाना रसुपलूर क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बच्‍ची की जन्‍म दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के गांव भेसागर निवास करिश्मा के रूप में हुई है।

हलांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर उनका गुस्‍सा शांत करवाया। इस दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों को जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

पुष्‍पांजलि अस्‍पताल में भर्ती थी महिला

थाना रसूलपुर पुलिस को दी शिकायत मृतका करिश्‍मा के परिजनों ने बताया कि उन्‍होंने पुष्पांजलि अस्पताल में 25 वर्षीय करिश्‍मा को डिलिवरी के लिए भर्ती करवाया था। यहां ऑपरेशन से करिश्‍मा ने एक बच्‍ची को जन्‍म। बच्‍ची के जन्‍म के कुछ देर बाद ही करिश्‍मा की मौत हो गई।

डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप

मृतका करिश्‍मा के परिजनों ने पुष्‍पांजलि अस्‍पताल के डॉक्‍टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टरों की लापरवाही की वजह से ही प्रसव के दौरान करिश्‍मा की मौत हुई है। महिला की मौत से परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्‍होंने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक