प्रेमी के साथ मिल कर पति को आत्‍महत्‍या के लिए किया मजबूर, अब खा रही है जेल की हवा

मेरठ : प्रे‍मी के साथ मिल कर पति को आत्‍म हत्‍या के लिए मजबूर करने वाली पत्‍नी अब जेल की हवा खा रही है। यह मामला मेरठ के थाना क्षेत्र टीपी नगर की है। जांच के बाद मामले का पर्दाफाश होते हुए पुलिस आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले के अनुसार कुछ दिन पहले शहर के मलियाना निवासी शादाब के पड़ोसियों ने उसकी पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम को घर में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ दबोच लिया था। चांदनी अपने पति और बच्‍चों को खाने में नींद की गोलियां दे कर उन्‍हें बेहोश करने के बाद पूरी रात अपने प्रेमी वसीम के साथ रंगरलियां मनाती थी। चांदनी के पति शादाब ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्‍नी उसे नामर्द बनाना चाहती थी। शादाब के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से चांदनी और वसीम शादाब पर समझौते का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान हो कर शादाब ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

इस संबंध में एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने बताया कि शादाब की पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉ: वसीम गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत के आदेश पर उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन