भाजपा नेता को मारी गोली, मौत

पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। यह घटना बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के तेजप्रताप नगर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राजू बाबा दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्‍थानीय भाजपा नेता राजू बाबा सुबह करीब छह बजे सैर पर निकले थे। तभी तेज प्रताप नगर में सीताराम उत्‍सव हॉल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्‍हें बेहद करीब से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली उनकी कनपटी पर सटा कर मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह छह अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार झा उफ राजू बाबा सुबह छह बजे सैर पर निकले थे। तभी ताक में बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। राजू बाबा की हत्‍या की सूचना मिले ही मौके पर पहुंची बेउर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उनका किसी कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। अपराधी जल्‍द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकशी, कारण तलाश रही पुलिस