बारचवर ब्लाक कर्मचारियों ने आमरण अनशन की दी धमकी

रजनीश कुमार मिश्र बारचवर (गाजीपुर) बाराचवर ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष मुकेश सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया।
बताते चले की 26 अगस्त को बाराचवर विकासखंड के पहराजपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन का प्रसताव कराने गये ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह व एडीओ मिठाई लाल गुप्त पर गांव के ही अराजक तत्वो ने हमला कर घायल कर दिया।

दोनो कर्मचारियों को पुलिस की मदद से दोनो को बारचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। दोनों कर्मचारियों के उपचार के बाद मेडिकल बनवा करीमुद्दीनपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।लेकिन अभी तक कोइ कार्यवाही नहीं कि गई। ब्लाक कर्मचारियों ने बताया की अराजक तत्वो की गिरफ्तारी तो दुर हमला करने वालो के द्वारा बार बार मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है। वहीं ब्लाक कर्मचारियों ने कहा की अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है, तो ब्लाक के सभी कर्मचारी आमरण अनशन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।

कर्मचारियों ने कहा की इसकी जानकारी हम लोग जिलाधिकारी को भी दे चुके है।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी शिवकांत वर्मा,अनील कुमार यादव,शिशिर कुमार सिंह,अजीत गुप्ता, सुनील कुमार ,उपेन्द्र यादव ,अशोक सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Mostbet Casino Mobil Uyğunluq: APK ilə oyunların effektiv idarə olunması

İstifadəçi Təcrübələri: Pin Up Bet Onlayn Kazino, Aviator və Crash Oyunları

Hodnocení online kasina: The Role of AI in Enhancing Robocat Capabilities