बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित, 28 अक्‍टूबर को डाले जाएंगे वोट

नई दिल्‍ली : मुख्‍य चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा की 243 सीटों के लिए चुनावओं तिथियों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्‍य चुनाव आयोग ने बताया कि प्रदेश में कुल तीन चरणों में चुनाव होंगे।

प्रथम चरण में 28 अक्‍टूबर को प्रदेश 71 सीटों के लिए मतदान होंगे। जबकि, तीन नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए वोट पड़ेंगें। इसी तरह विधानसभा की 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मताधिकारों का प्रयोग किया जाएगा।

जबकि,  वोटों की गिनती दस नवंबर को होगी। उल्‍लेखनीय है कि पिछली पर प्रदेश में कुल पांच चरणों में मतदान हुआ था।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान