भाजपा सांसद की बहू ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो वायरल

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता सिंह ने कलाई की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की है। हलांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल अंकिता सिंह को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अंकिता ने खुदकुशी करने जैसा कदम उठाने से पहले अपनी खुद की वीडियो बनाई और सांसद के घर के सामने ही कलाई की नस काट कर जान देने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि अंकिता सिंह ने खुदकुशी की कोशिश करने से पहले एक वीडियो जारी किया था। 5 मिनट 10 सेकेंड की जारी इस वीडियो में अंकिता ने रो रही हैं। और रोते हुए कह रही हैं कि अब मेरे जीने का कोई मकसद नहीं रहा। अब मैं इस दुनिया से जा रही हूं। वायरल हो रही इस वीडियो में अंकिता कह रही हैं कि आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन तुमने मेरे जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी। तुम मुझे छोड़कर चले गए। एक बार भी यह नहीं सोचा कि मेरा क्या होगा? तुम्हारे बाप सांसद हैं और मां विधायक है तो मेरी कोई नहीं सुनेगा।

बताया जा रहा है यह वीडियो अंकिता ने रविवार को देर राज सोशल मीडिया पर जारी किया था। इसके बाद वह स्कूटी से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ के दुब्बा स्थित घर के बाहर पहुंची और अपने पति आयुष को बुलाने लगीं। बताया जारहा है कि जब सांसद के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अंकिता ने अपने कलाई की नस काट ली, थी हलांकि अब उसका अस्पताल में उचार चल रहा है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन