भारत-नेपाल के बीच जल्‍द शुरू होगी रेल सेवा

नई दिल्‍ली : पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के तल्‍ख होते रिश्‍तों के बीच जल्‍द ही दोनों देशों के मध्‍य रेल सेवा शुरू होने वाली है। यह रेल सेवा भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक शुरू होगी।

भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के अतंर्गत पहले चरण में जयनगर से नेपाल के कुर्था तक रेल परिचालन शुरू होने के संदर्भ में रेल आईजी हाजीपुर एस मयंक ने जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्‍होंने जयनगर पहुंच कर आरपीएफ थाना, रेल परिसर एवं जयनगर स्टेशन से सटे नेपाली रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि नेपाल के लिए रेल सेवा जल्‍द शुरू होने की संभावना है।

Related posts

30 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भगवान राम का किया स्वागत

किक बाक्सिंग में कृष्ण कुमार ने सिल्वर व विष्णु ने जीता ब्राँज मेडल

सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान