भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर धरे गए नशा तस्‍कर

गुरदासपुर : पंजाब के पाकिस्‍तान से गुरदासपुर जिले के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हेरोई की बरामदगी के मामले पुलिस ने तीन नशा तस्‍करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। उल्‍लेखनीय है कि गुरदासपुर पुलिस कुछ सप्‍ताह पहले पाकिस्‍तान से आई करीब 22 किलो हेरोईन बरामद की थी। यह जानकारी बॉर्डर रेंज के आईजी सुरेंद्र पाल सिंह परमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी सुखदीप सिंह, हरजीत सिंह और हरजिंदर सिंह के खिलाफ गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर देहाती में नशा तस्‍करी के कई मामले दर्ज हैंl आरोपितों के कब्जे से तीन पिस्टल, तीस हजार रुपये और कारतूस बरामद किए गए हैंl आईजी सुरेंद्र पाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इसी गिरोह ने लुधियाना में कोऑपरेटिव बैंक में कुछ समय पहले पांच लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया थाl
उन्‍होंने बताया‍कि फिलहाल गुरदासपुर पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही हैl हाजी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की छापामारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया हैl

 

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन