माफिया सरगना खान मुबारक का घर ढहाया

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश शासन ने अंबेडकर नगर में खान मुबारक का घर जमीदोज कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिले के हरसम्‍हार गांव निवासी खान मोहम्‍मद माफिया सरगना है। इस समय प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ फुल एक्‍शन मोड में है।

बतादें कि मऊ के विधायक और माफिया मुख्‍तार अंसार और प्रयाग राज के अतीक अहमद के खिलाफ की यूपी पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गिरााए गए धर की किमत 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है। यूपी पुलिस और पीएससी के जवानों के साथ गांव हरसम्‍हार पहुंचे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने माफिया खान मुबारक के घर को गिराने की कार्रवाई शुरू की और कुछ हि घंटों में घर ढहा दिया।

आजीवन करावास की सजा काट रहा है खान मोहम्‍मद का भाई

बताया जा रहा है कि खान मोहम्‍मद पर अलग-अलग जिलों में करीब 35 मामले दर्ज हैं। जबकि, खान मुबारक का भाई खान जफर मुंबई में हत्या समेत कई बड़े मामलों में इस समय आजीवन कारावास की सजा वहीं की जेल में काट रहा है। खान मोहम्‍मद का मकान की कीमत 1.25 लाख रुपये आंकी गई है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन