मुंडापांडे में बेटी को छेड़ रही थे शोहदे, मना करने पर पिता की हत्‍या

लखनऊ : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को अपनी जान की किमत दे कर चुकानी पड़ी। आरोतिपों की शिकायत करने उनके घर पहुंचे लड़की के बाप को दबंगों ने बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी अपस्‍ताल में मौत हो गई। यह मामला मुरादाबाद जिलेके थाना मुंडापांडे के गांव महेशपुरा की बताई जा रही है। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

यह है मामला

थाना मुंडापांडे के गांव महेशपुरा निवासी गांव के राजवीर के बेटे राहुल ने छेड़ दिया। इसकी शिकायत लेकर लड़की के पिता हरिहोम राजवीर से शिकयत करने पहुंचे। बस इसी बात को लेकर हुए विवाद खूनी संघर्ष में तबदिल हो गया। इस झगड़ में हरिहोम गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया, जिसकी अस्‍तपाल में मौत हो गई।

ग्रामीणों ने घेरा थाना

लड़की के पिता हरिओम की मौत के बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने थाने का घरेव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अमित आनंद ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्‍होंने बताया कि आरोपितों में चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अन्‍य अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन