मूर्ति विसर्जन में गई दो नाबालिग लड़कियां लापता

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। यह मामला जिले के थाना क्षेत्र सुमेरपुर के गांव टेढ़ा का बताया जा रहा है। यह घटना करीब चार दिन पहले की है। रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी दोनों लड़कियों की बरामदगी ना होने की वजह से परिवारिक सदस्य सकते में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब चार दिन पहले गांव में दुर्गा पूजा के लिए पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई थी। नवरात्र संपन्न होने के बाद मुर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया गया था। इस विसर्जन यात्रा में गांव टेढ़वा की यह दोनों युवतियां भी शामिल थीं। लोग दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करके तो चले आए लेकिन, यह दोनों नाबालिग लड़कियां घर नहीं लौटी।

देर शाम तक लड़कियों को वापस ना आने पर उनके परिजनों ने हर संभावित जगहों पर उनकी तलाश की। लड़कियों के ना मिलने पर परिजनों ने थाना सुमेरपुर में दोनों लड़कियों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। मगर शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी इन दोनों लड़कियों का कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया है ।

इस संबंध में थाना सुमेरपुर के प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की तफ्तीश के साथ दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है । जल्द ही उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा।

Related posts

पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में धक्कामुक्की और मारपीट, जमकर हुआ हंगामा

Pak सेना ने किसको कहा ‘काफिर’, पढ़ें पूरी खबर

सभी मंदिरों के प्रबंधक अपने कर्मचारियों को शि​क्षा, चिकित्सा, आवास सुविधाएं दें