राष्ट्रीय ब्राह्मण द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था सेवा ट्रस्ट की तरफ से बलिया के जिलाध्यक्ष पं हरिओम मिश्रा जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर धमार्थ कार्य हेतु परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सत्यप्रकाश पाण्डेय जी व राष्ट्रीय महासचिव पं रजनीश पाण्डेय जी व संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक पंडित अनुज तिवारी जी के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य संपन्न कराया गया।

जिसमें आसपास के सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थिति रही। परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सत्यप्रकाश पाण्डेय जी इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था सेवा ट्रस्ट के उद्देश्य एवं संस्था द्वारा संचालित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विप्र बंधुओं को जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय महासचिव पं रजनीश पाण्डेय जी ने बताया कि कैसे और क्यों ब्राह्मण समाज मुख्य धारा से अलग होता जा रहा है।

अगर ब्राह्मण समाज को मुख्य धारा में बने रहना है तो हमें एकजुट होकर अपने समाज को लेकर चलना होगा।साथ ही ब्राह्मण संस्कारों में हो रही निरंतर लोप को दूर करने के प्रयासों पर भी समाज को ध्यान देना होगा। राष्ट्रीय संस्थापक पंडित अनुज तिवारी जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सम्मानित विप्र बंधुओं का संस्था को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश करने कि आवश्यकता है इसके लिए उन्होंने उपस्थित जनसमूह से प्रतिज्ञा कराई कि आप में से एक व्यक्ति सिर्फ ग्यारह लोगों को संस्था से जोड़े एवं संस्था को आगे बढ़ाने में हमारी मदद करें। इस बात पर सहमत होते हुए समाज के सभी बंधुओं ने जनेऊ छू कर प्रतिज्ञा ली कि हम इसके लिए कृत संकल्पित होते हैं।
अन्त में जिला अध्यक्ष पं हरिओम मिश्रा जी के द्वारा सभी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय ब्राह्मण द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न

Related posts

Promoce a nabídky dostupné v Kings Rozvadov

World’s Most Famous Golden Tiger Sightings and Stories: A Deep Dive into LuckyTiger Casino

1xbet App How To Download 1xbet Software On Ios & Android