रिलायंस फाउंडेशन एवं पशुपालन बिभाग गाजीपुर के द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

Reliance phaundeshan evan pashupaalan bibhaag gaajeepur ke dvaara pashu chikitsa shivir ka aayojan

रिलायंस फाउंडेशन एवं पशुपालन विभाग गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में गाजीपुर जिले के कासिमाबाद ब्लॉक के टोडार गांव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से 590 छोटे बड़े जानवरों को किलनी, पेट में कीड़े मारने की दवा,

गर्भधारण की समस्या और इसके अलावा अन्य मौसमी बीमारियों के लिए दवा वितरित किया तथा उचित परामर्श दिया गया इसके अलावा पशुओं के लिये खनिज मिश्रण भी वितरित किया गया जिससे जानवरों में दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ साथ पशुओं का स्वाथ्य भी ठीक रहे।

इसके अलावा मुंहपका एवं खुरपका का टीकाकरण किया गया इस कार्यक्रम में कासिमाबाद ब्लॉक के पशु चिकित्सक डॉ अमित सिंह और उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया।इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने किसान भाइयों को रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया गया

पशुपालन बिभाग गाजीपुर

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन