शराबी पति को पेड़ से बांध ऐसी सजा दी याद रखेगा हमेशा

मैनपुरी : शराबी पति से तंग आ कर एक महिला ने उसे ऐसा सजा दी कि वह जीवनभर याद रखेगा। यह मामला उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी थाना कोतवाली के गांव खदरा का है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो में पत्‍नी अपने शराबी पति को पेड़ से बांध ते दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला जनपद मैनपुरी कोतवाली के कुसमरा के पास गांव खदरा का है । महिला के इस काम में उसका भाई सहयोग दे रहा है।

वायरल हो रही वीडियो में साफ दिख रहा है कि विवाहिता पहले रस्सी हाथों में ली और पति को पेड़ से बांध दिया। महिला के इस काम सहयोग करता दिख रहा युवक महिला का भाई बताया जा रहा है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर आने बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन