सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को नजरबंद किये जाने पर सपाईयों में आक्रोश

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को नजरबंद किये जाने के वजह से सपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव के नेतृत्व में समाजवादियों ने बाराचवर ब्लाक मुख्यालय के स्थानीय चट्टी पर विरोध प्रदर्शन करना चहा। लेकिन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले ही सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी लेकर चली गई।

तो वहीं पुलिस के तत्परता के वजह से सपाई विरोध प्रदर्शन नहीं कर पाये। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव, पूर्व सपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान,राधेश्याम यादव,रामप्रकाश यादव,ओमप्रकाश यादव व कुछ अन्य नेताओं को प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार होने से पहले जयहिंद यादव ने कहा की भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है।जयहिंद यादव ने कहा की केन्द्र सरकार किसान विरोधी बील वापस ले अन्यथा देश के सभी किसान सड़कों पर उतर आयेंगे। पूर्व प्रत्याशी महेंद्र यादव ने कहा की अगर केन्द्र सरकार बील वापस नहीं लेती है,तो सपाइयों का किसानों के पक्ष में आंदोलन जारी रहेगा।

बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया की नीजी मुचलके पर गिरफ्तार किये गये सपा नेताओं को छोड़ दिया गया। बतादें की आठ दिसंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव पद यात्रा निकाल किसानों का समर्थन करना चाह रहें थे लेकिन पुलिस ने रामधारी यादव को घर में ही नजरबंद कर दिया।रामधारी यादव के घर बुधवार को भी पर पुलिस का पहरा था ।जिससे जिले के सपा नेताओं में जबरदस्त गुस्सा ब्याप्त था।

Related posts

UP Election 2022 : भाजपा में बगावती स्वर, मंत्री गुलाबो देवी को टिकट देने के विरोध में कार्यकर्ता चढ़ा पानी की टंकी पर

मंगल की सुबह हुआ अमंगल, ट्रक ने ले ली आधा दर्जन की जान

प्रेमिका के साथ जिम में कर रहा था कुछ ऐसा कि, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़े पूरी खबर