सादात थाना क्षेत्र में युवक ने किया किशोरी पर चाकु से हमला

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी पर चाकु से हमला कर घायल कर दिया। सूचना के मुताबिक सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल गांव निवासी नन्दकिशोर तिवारी ने गांव की ही निवासी एक किशोरी को प्रेम प्रपंच के चलते चाकु सै हमला कर घायल कर दिया।

11 कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी से नन्दकिशोर तिवारी एक तरफा प्रेम करता था।इसी के चलते नन्दकिशोर तिवारी ने शनिवार सुबह शौच करने गई युवती पर चाकु से हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी के हाथ व गर्दन पर गंभीर चोटें लगी है।सुचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु वाराणसी भेजवा दिया।सादात थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल करने में जुट गये।

सादात थाना क्षेत्र में युवक ने किया किशोरी पर चाकु से हमला

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक