दाढ़ी वाले दरोगा जी हो गए निलंबित

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस केे उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा जी का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह बिना विभाग की अनुमति के दाढ़ी रख हुए थे। यह दरोगा जी बागपत जिले के रमाला थाने में तैनात थे । दरोगा जी का नाम इंतसार अली बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल दरोगा जी कुछ कहने से बच रहे हैं ।

यह पूरा मामला

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले एएसआई इंतजार अली इस समय बागपत जिले के थाना रमाला में तैनात हैं।   इंतजार अली बिना विभागीय अनुमति के दाढ़ी रखे हुए थे जो पुलिस अधिकारियों को नागवार गुजरा। कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह ने दरोगा इन्तसार अली को निलंबित कर दिया है।
पुलिस उच्चाधिकारियों का कहना है कि दरोगा को कई बार पहले भी चेतावनी देकर नोटिस दिया गया है कि यदि दाढ़ी रखनी है तो विभाग से अनुमति ले लो। लेकिन उन्होंने इस बात को दरकिनार कर दिया ओर आखिरकार कप्तान को सख्त एक्शन लेना पड़ा ।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन