Home उत्तर प्रदेश रसड़ा में उपद्रव, एएसपी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, देखें पूरी वीडियो

रसड़ा में उपद्रव, एएसपी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, देखें पूरी वीडियो

by Jharokha
0 comment

बलिया : जिले के रसड़ा में वीरवार को जमकर उपद्रव हुआ। लोगों ने लाठी डंडे और पत्थरों से लैस हो पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में एएसपी सहित कई पुलिस मुलाजिम जख्मी हुए हैं । यह घटना थाना कोतवाली रसरा के कोटवारी मोड़ की है।

https://youtu.be/OqWvvONK_NI

यह पूरा मामला

बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के धोबी मोहल्ले के लोग पुलिस चौकी दक्षिण के खिलाफ शहर के कोटवारी मोड़ पर धरना दे रहे थे। इस दौरान किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा था । इस बीच धरने पर बैठे लोग अचानक उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी लाठी-डंडे और पत्थरबाजी करते हुए पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। आक्रामक हुई भीड़ के जानलेवा हमले में एसपी संजय कुमार सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई है जिनका नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं । बताया जा रहा है कि भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने हमलावरों को खदेड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

रसड़ा में उपद्रव, एएसपी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, देखें पूरी वीडियो

You may also like

Leave a Comment